टिहरी गढ़वाल : धनोल्टी विधान सभा क्षेत्र के थत्युड मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक करते हुऐ टिहरी लोक सभा के संयोजक बिनोद रतूड़ी, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को लेकर काम करना होगा। व टिहरी संसदीय सीट से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को पिछली जीत से अधिक रिकार्ड मतों से विजयी बनाये।
बैठक को संबोधित करते हुए वकताओं ने कहा कि विगत दो वषों की कड़ी मेहनत को परिणामों में तब्दील करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देकर आम व्यक्ति को अवगत करायें व हर योजना से मिले लाभ पर ध्यान आकर्षित करें ताकि उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार व प्रदेश में धामी की सरकार ने जनता के लिए कितनी जल क्याणकारी योजनाओं में माध्यम से लाभ पहुचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति या परिवार नहीं है जो सरकार की किसी ना किसी योजना से नहीं जुड़ा हो, ऐसे में कार्यकर्ताओं को आखरी व्यक्ति तक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को हजारों नहीं बल्कि लाखो के अंतराल से विजय बनाकर मोदी जी के चार सौ पार के मंत्र में धनोल्टी की जनता अपना योगदान देकर विपक्ष को आयना दिखाने का काम करेगी।
बैठक में धनोल्टी विस्तारक बिपिन राणा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री गीता रावत, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, मंडल संयोजक बीरेंद्र राणा, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवाण सहित प्रदेश, जिला व सभी मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…