रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ प्रखंड का दूरस्थ गांव डुमक सड़क को लेकर पिछले कई वर्षों से संघर्षरत है। अनेक बार शासन-प्रशासन तक गुहार लगा चुके ग्रामीण अब लोकसभा निर्वाचन का बहिष्कार करने के लिए बाध्य है। कल सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के संदर्भ में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, कार्यदायी विभाग पीएमजीएसवाई के अधिकारी और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई जो विफल रही जिसके बाद अब ग्रामीणों ने बैठक कर घर-घर संपर्क कर चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। विकास संघर्ष समिति डुमक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रेस बयान जारी कर रोड नहीं तो वोट नहीं का संकल्प पूरे गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।वही एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है प्रशासन की टीम कल वार्ता के लिए डुमक कालकोठ गए थे,ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के संबंध में वार्ता के लिए गए थे,ग्रामीणों का कहना है कि सालो से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है ,ग्रामीणों के साथ वार्ता कर संबंधित विभाग को तुरन्त मशीन पहुचाकर सड़क मार्ग को ठीक करने को कहा गया है जल्द से जल्द का कार्य करने को कहा गया है फिलहाल डूमक से कल्कोठ तक सड़क निर्माण को पीएमजेएसवाई को कहा गया है, बाकी ग्रामीणों का। कहना है कि ज्यों ही सड़क निर्माण शुरू होगा हम चुनाव बहिष्कार नही करेंगे।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…