देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी पार्टी के कार्यक्रमों के संबंध में बैठक की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के 178 बूथों में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक मतदाता भी मतदान कर सके, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबंधित बीएलओ से समन्वय बनाकर सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहाकि जल्द ही इस बाबत सूची भी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों को उपलब्ध करा दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आम जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित करने का भी आव्हान किया।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…