देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से जा रहे थे। कैंट रोड़ आर्मी एरिया के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिले को रोका और अपने निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा। उन्होंने मौके से ही दून अस्पताल के सीएमएस से टेलीफोन पर वार्ता पर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।
शनिवार को शाम करीब 05 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। करीब 5:15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58 वर्ष) की सुध ली।
चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और वह कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है,जो अभी स्वास्थ है।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…