मसूरी : मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर स्थित गलोगी धार के निकट पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने 22 करोड रुपए की लागत से इसका ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन तीन दिनों की छुट्टी के कारण भारी संख्या में मसूरी पहुंच रहे पर्यटकों को रोड बंद किए जाने के कारण जाम से जूझना पड़ रहा है।
गलोगी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने से मसूरी देहरादून मार्ग बंद किए जाने के कारण यहां पर लगभग 4 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। बताया गया कि कार्य किए जाने के कारण आधे घंटे के लिए मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया जिस कारण रोड के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसकर कई लोगों की ट्रेन भी छूट रही है व किसी के निजी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मालूम हो कि मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहाड़ी के ट्रीटमेंट के कार्य का शिलान्यास किया था तब जून माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे उसके बावजूद भी कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। बरसात से पहले यदि इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है मसूरी देहरादून को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और इस मार्ग से पर्यटक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अति व्यस्त इस मार्ग में ट्रीटमेंट का कार्य रात में किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मिर्जापुर से आए पर्यटक डा. अनंत राज भंडारी ने बताया कि मसूरी में भी उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ा और जब वह देहरादून की ओर जा रहे हैं तो यहां पर भी काफी देर से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको ट्रेन से जाना है लेकिन जाम के कारण उनकी ट्रेन छूट सकती है। दिन के समय रोड बंद किए जाने से आने जाने वालों को तो परेशानी हो रही है लेकिन ऐसे में किसी एंबुलेंस में रोगी को जाना हो या किसी की परीक्षा हो तो ऐसे में उनका भविष्य चौपट हो सकता है वहीं कई लोगों की ट्रेन भी छूट सकती है। उन्होंने कहा कि यह कार्य रात को किया जाना चाहिए ताकि दिन में किसी को परेशानी न हो।
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…
इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया…
उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक…
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…