रिपोर्ट – सुनील सजवाण
नई टिहरी/थत्यूड : लोक सभा चुनाव के चलते धनोल्टी विधान सभा के जौनपुर विकासखण्ड के मुख्यालय थत्यूड मे भाजपा की लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष मे मतदान के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ को जनता व मतदाताओ के सम्मुख रखा व टिहरी लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष मे मतदान का निवेदन किया।
थत्यूड पंहुचे मुख्यमन्त्री धामी ने कहा की हाल ही मे रुद्रपुर पंहुचे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे कहा था की वो जंहा भी लोकसभा चुनाव के चलते जाएगे वंहा मोदी का प्रणाम जरूर कहना और आज वो मोदी जी का प्रणाम लेकर थत्यूड पंहुचे है।
धामी ने कहा की इस चुनाव मे धनोल्टी विधान सभा से भाजपा के पक्ष मे विजय ( जीत) का अन्तराल अधिक होना चाहिए।
उन्होंने कहा की विगत दस वर्षो से मोदी देश के प्रधानमन्त्री है किन्तु देश के विकास के लिए मोदी जी ने इन दस वर्षो मे एक बार छुट्टी नही ली वो देश के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है और स्वयं को देश के 140 करोड लोगो के लिए समर्पित किया है।
सी ए का कानून , तीन तलाक, जम्मु कश्मिर मे धारा 370 को हटाना, अयोध्या मे राम मन्दिर का निर्माण , गरीब कल्याण योजना, निशुल्क कोविड वैक्सीन, प्रत्येक गरीब परिवार को 5 किलो निशुल्क राशन , हर घर नल से जल, और उत्तराखण्ड मे भी 12 लाख परिवारो को हर घर नल हर घर जल से जोडा जा रहा है आदि योजनाओ को मुख्यमन्त्री धामी ने जनता के सम्मुख रखा।
इस अवसर पर जी 20 सम्मेलन मे सम्मलित हुई सोभना देवी व गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम मे दिल्ली मे प्रतिभाग करने वाली विनिता रावत को मुख्यमन्त्री धामी ने सम्मानित किया।
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…
राजेश कुमार नाम का शख्स 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद…
सड़क मार्गों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही टेंडर के जरिए सर्वे करने…
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…