भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने निजी आवास तथा भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास तथा भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर एक भारत और श्रेष्ठ भारत और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की सभी पार्टी कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया। जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के कारण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं लगन के द्वारा आज विश्व में अगर सबसे बड़ी पार्टी है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। जिसके आज सबसे अधिक कार्यकर्ता देश के अंदर है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, यहां पार्टी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य की भांति आपसी प्रेम सामंजस्य से रहकर कार्य करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अंत्योदय की प्रेरणा को आत्मसात कर पार्टी की विचारधारा को देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाकर भाजपा परिवार को और सशक्त एवं मजबूत करने का प्रयास करें। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, बूथ अध्यक्ष दीपक बहुखंडी, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, डॉ बबीता सहोत्र, सतेंद्र नाथ, पूनम नौटियाल, राजेश राजौरिया, मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, ख़ुशी, जयंती राजश्री सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1971 युद्ध के वीरों और परिजनों को किया सम्मानित..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…

24 hours ago

सीएम धामी ने सीवरेज प्रबंधन की चार योजनाओं को दी मंजूरी, रुद्रपुर नर्सिंग कॉलेज के लिए ₹2.50 करोड़ स्वीकृत..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शहरी अधोसंरचना और स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़…

24 hours ago

क्रिसमस और नववर्ष पर शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने को राज्यव्यापी विशेष अभियान..

आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के पर्वों के दौरान आमजन को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य…

24 hours ago

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार..

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय), देहरादून द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता–2025 का आज भव्य…

24 hours ago

मुख्य सचिव ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश..

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक…

24 hours ago

उत्तराखंड में लैंड जिहाद पर प्रहार, CM धामी बोले– षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं..

उत्तराखंड में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लाल, हरा, पीला और नीला कपड़ा डालकर हजारों एकड़…

2 days ago