रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जिले के आधे से अधिक मतदान केन्द्रों पर मतगणना के दिन वेबकास्टिंग के जरिए जिला मुख्यालय से लेकर चुनाव आयोग के स्तर से हर पल नजर रखी जाएगी। इस व्यवस्था को अंजाम देने के लिए तैनात कार्मिकों को आज जिला मुख्यालय पर वेबकास्टिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लोक सभा चुनाव के लिए जिले में कुल 544 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। जिनमें से 274 मतदान केन्द्रों पर इस बार वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। वेबकास्टिंग के जरिए मतदान के दिन इन मतदान केन्द्रों की सभी गतिविधियों की लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग होगी, जिस पर जिला मुख्यालय पर बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से निरंतर नजर रहेगी। इस वेबकास्टिंग को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय एवं चुनाव आयोग में भी देखा जा सकेगा। वेबकास्टिंग के लिए आज जिला मुख्यालय पर 312 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न तकनीकी एवं विधिक पहलुओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग विनोद कुमार ने बताया है कि आगामी 12 से 14 अप्रैल तक चिन्हित मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग का ट्रायल किया जाएगा और 18 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की निगरानी में ड्राई रन किया जाएगा।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…