देहरादून : सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज चुनाव कार्यालय सालावाला देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को टोपी, पट्का और फूल माला पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में फूल माला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाली है तब से देश का मान और सम्मान विश्व के पटल पर ऊंचा किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पहले जब पाकिस्तान से गोली चलती थी, यहां से गोली चलाने का अनुमति नहीं मिलती थी, तब तक हमारे कई जवान शहीद हो जाते थे। लेकिन आज अगर वहां से एक गोली चलती है तो यहां से गोला चलता है। यह सब संभव हो पाया है तो सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हो पाया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। पहले भारत दूसरे देशों से हथियार मांगता था अब भारत दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भरोसा दिलाया कि टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से दुगने अंतर से विजय दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा विगत 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा देश की आजादी के बाद ऐसा चुनाव हो रहा, कोई यह प्रश्न नही कर रहा है किसकी सरकार बन रही है, इस बार सबको पता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने वाली है। एनडीए की सरकार बनने वाली है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चर्चा ये नहीं है कि सरकार किसकी बनने वाली है बल्कि चर्चा से बीजेपी की 400 से अधिक कितनी सीटें आने वाली है।मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लगातार संगठन का अपने विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा गठबंधन आज प्रधानमंत्री और जनता का हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून हाथी बड़कला निवासी राधिका जोशी को मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने पर उन्हे सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रोहिला, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, कर्नल आरएस भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, निर्मला थापा, निरंजन डोभाल, भावना चौधरी, राजेश राजोरिया, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्षद, बीडीसी, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…