देहरादून : मंगलवार को देहरादून के सालावाला स्थित टिहरी लोकसभा के मसूरी विधानसभा चुनाव कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अप्रैल को ऋषिकेश में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा को सफल बनाने की दृष्टि से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध के पश्चात मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की तैयारी सम्बन्धी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट के द्वारा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गढ़वाल मंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार की एक साथ जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इस जनसभा के साक्षी लाखों लोग बनेंगे। संख्या की दृष्टि से मसूरी विधानसभा से आठ हज़ार से अधिक लोग रैली में जाएँगे।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, वीर सिंह चौहान, आशीष थापा, अंकित जोशी, निर्मला थापा, वंदना बिष्ट, डॉ बबीता सहोत्रा सहित पार्षद गण, ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…