मसूरी : मालरोड अंबेडकर चौक पर लगी डा. बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे दलित समाज में आक्रोश है।
मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर लगी डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों के द्वारा क्षतिग्रसत करने पर स्थानीय लोगों सहित दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर छेडखानी की व उनका चश्मा आदि तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। साथ ही दलित साहित्य अकादमी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। स्थानीय निवासी विजय रमोला ने बताया कि वह प्रातः अपने बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे तो उनके बच्चों द्वारा बताया गया कि बाबा साहब की मूर्ति से चश्मा गायब है और उनकी मूर्ति के साथ छेड़छाड़ भी की गई है जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी है उन्होंने इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है और पुलिस की कष्ट बढ़ाने को लेकर भी बात कही।
वहीं दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया व कहा कि ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय अन्यथा दलित समाज के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…