निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार ने जनसंपर्क के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन।

मसूरी : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क रैली निकाल कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक स्कूटर मोटरसाइकिल व पैदल उनके समर्थन में नारे लगाते हुए नजर आए।
टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने लोकसभा चुनाव को रोचक बना दिया है व इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं जहां भाजपा से माल राजलक्ष्मी शाह मैदान में है तोे कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला पर अपना विश्वास जताया है। इस दौरान बॉबी पवार ने लाइब्रेरी में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बॉबी पवार ने कहा कि 14 विधान सभाओं वाली टिहरी संसदीय सीट से उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है उन्हें विश्वास है कि जीतेंगे व टिहरी की समस्याओं को संसद में उठाएंगे और उनका निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव वह नहीं लड़ रहे बल्कि जनता लड़ रही है व बिना किसी लालच के सड़कों पर प्रचार कर रही है। उन्हे उम्मीद है कि यह चुनाव जनता का है व जनता जीतेगी। उन्होंने यह भी कि जिन मुददों को लेकर उन्होंने संघर्ष किया है, उन मुददों पर कार्य किया जायेगा व आगे भी संघर्ष किया जायेगा चाहे व अंकिता भंडारी का मामला हो, बेरोजगारी का मामला हो, जल जंगल जमीन का मामला हो या भू कानून का मामला हो। राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि बॉबी पवार युवा नेता हैं और पूरे क्षेत्र में उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं का है और बॉबी पंवार के साथ टिहरी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवा जुड़े हैं उन्होंने विश्वास जताया कि बॉबी पवार टिहरी संसदीय सीट से विजई होंगे। इस मौके पर नितिन दत्त, मोहन कैंतुरा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

22 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

23 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago