रिपोर्ट – सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल : देवभूमि उत्तराखण्ड मे यदि सांस्कृतिक समावेश व संस्कृति की बात की जाए तो टिहरी जनपद के जौनपुर विकास खण्ड का नाम हमेशा से अग्रणी रहा है।
थत्यूड के निकट ख्यार्सी गांव मे कुलदेवता ऋषिकेश के मेले के दिन गांव की ध्याणियो ( गांव की वैवाहिक बेटियो ) द्वारा भव्य जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम मे ध्याणियो ने ऋषिके श देवता , महासु देवता, व मॉ भगवती के नाम आर्थिक सहयोग व चांदी का ढोल गांव को समर्पित किया।
दिन मे हजारो की संख्या मे अपनी पारम्परिक वेशभुषा के साथ गांव की रैणी ( गांव की बहुएं ) व ध्याणियों ने गांव के देव प्रांगण मे लोक नृत्य तांदी की प्रस्तुती देकर गांव के परिवेश को संस्कृतिमय बना दिया।
ग्रामीणो ने रेणियो के साथ मिलकर ध्याणियों का सम्मान अक्ष पुष्प के साथ किया।
इस विशाल सांस्कृतिक समावेश वाला यह कार्यक्रम गैर राजनैतिक रहा व ग्रामीणो की एकता इस कार्यक्रम मे देखने को मिली।
रात्री मे पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के गीत जागर व पवाडो पर हजारो की तादात मे उपस्थित रैणी ध्याणी व जन सैलाब जमकर नाचा।
लोक पारम्परिक अपनी वेश भुषा के साथ हजारो रैणि ध्याणि व ग्रामीणो को देख पद्मश्री डॉ० प्रीतम भरवाण भी सहृदय गदगद हो गए।
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…
राजेश कुमार नाम का शख्स 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद…
सड़क मार्गों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही टेंडर के जरिए सर्वे करने…
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…