चुनाव – 2024 ।। मतदान को लेकर अधिकारी सुस्त मतदाता चुस्त।

मसूरी : पर्यटन नगरी में लोक सभा चुनाव मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। सभी 27 बूथों पर मतदाता सात बजे पहुंचने लगे व मतदान करने लगे। लेकिन सुबह से ही मतदान धीमा रहा व दोहपर तक मात्र 30 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ लेकिन शाम तक करीब 40 प्रतिशत मतदान हुआ। कई जगह एवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान में विंलब हुआ लेकिन मशीनों को तत्काल ठीक कर मतदान सुचारू हो सका। लेकिन कई बूथों पर मतदान अधिकारियों के सुस्ती के कारण मतदान समय से शुरू नहीं हो सका जबकि मतदाताओं को काफी देर तक मतदान का इंतजार करना पड़ा।

पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से ही लोक सभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। लेकिन कई बूथों पर मतदान अधिकारियों की लापरवाही के कारण मतदान शुरू होने में देर हुई व मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा व करीब साढे सात बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज मतदान केंद्र व मानव भारती मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन में खराबी होने के कारण मतदान रूका रहा व प्रशासन को सूचना देने पर तत्काल मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को भेजा गया व उसके बाद मतदान सुचारू हो सका। पर्यटन नगरी में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ लेकिन कुछ बूथों को छोड कर कहीं भी लाइन नहीं लगी लोगों ने आराम से मतदान किया। मसूरी के सभी 27 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ कहीं भी किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। हर जगह सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गये थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

12 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

13 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago