टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह ने किया मतदान, कुछ ऐसे रही मतदान केंद्रों में व्यवस्था।

मसूरी : टिहरी लोक सभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने मसूरी के सेंट लारेंस बूथ पर अपना मत डाला। मालूम हो कि जोत सिंह गुनसोला मसूरी के निवासी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महाउत्सव में लोगों को पूरे उत्साह से भाग लेना चाहिए व मतदान करना चाहिए वहीं वह मसूरी के सभी बूथों पर गये व मतदाताओं को प्रोत्सहित करते रहे।

मतदान केंद्रो के आस पास राजनैतिक दलों के बस्ते 100 मीटर  की दूरी पर लगे थे व सभी मतदान केंद्रो के समीप भाजपा के बस्ते लगे थे लेकिन कांग्रेस के बस्ते सभी मतदान केंद्रो पर नहीं लगे जब कांग्रेस के प्रत्याशी को सूचना मिली तो उसके बाद ही बस्ते लग पाये वहीं बॉबी पंवार के एक दो जगह बस्ते लगे थे लेकिन बाकी आठ निर्दलीय प्रत्याशियों के किसी भी मतदान केंद्र के समीप कोई बस्ता नहीं लगा।
मतदान करते समय मोबाइल अंदर ले जाने पर मनाही थी लेकिन कुछ बूथों को छोड़ कर सभी मतदान करते समय अपना मोबाइल साथ में ले जा रहे थे किसी ने रोका नहीं लेकिन कुछ मतदान स्थलों पर मोबाइल को बाहर जमा करवाया जा रहा था।
मतदान करने आये कई मतदाताओं के पास वोटर आई होने के बाद भी उनका नाम लिस्ट में न होने से निराश होकर वापस जाना पड़ा वहीं कई मतदाताओं के परिवार के वोट एक मतदान केंद्र पर थे तो कुछ के दूसरे मतदान केंद्र में होने के कारण लोग वोट नहीं डाल पाये। इसके साथ ही इस बार के चुनाव में मतदान केंद्र के नजदीक रहने वालों के मतदान केंद्र दूर बनाये जाने से लोग मतदान करने को लेकर भटकते रहे व मतदान केंद्र दूर होने के कारण अधिकतर मतदाता वोट देने आये ही नहीं।
कुछ स्थानों पर मतदाताओं का सहयोग करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता लगे रहे व जिन मतदाताओं को मतदान केंद्र का पता नहीं था कि उनका वोट कहां है तो वे डिजीटल के माध्यम से उनका मतदान केंद्र ढूढ कर उनको मतदान के लिए उनके मतदान केंद्र पर भेज रहे थे। वहीं कई मतदान केंद्रो पर ऐसे मतदाता भी थे जिन्हें बीएलओ ने पर्ची नहीं दी थी जिस कारण उन्हें बूथ पर जाकर ही अपना मतदाता नंबर ढूढते देखा जा सकता था।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

13 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

14 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago