मसूरी : ग्राम पंचायत मोटी धार, कफलानी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की मांग को लेकर कफलानी मतदान केंद्र पर प्रदर्शन किया और रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए व ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस दौरान मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा वहीं भारी संख्या में पहुचे पुलिस बल ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को हटाया।
मालूम हो कि लंबे समय से ग्राम पंचायत मोटी धार, कफलानी, दौंक, पटरानी, लोहारीघाट, बिचली कफलानी, मसराना, आदि के आठा गांवों के ग्रामीण मोटर मार्ग की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन अब तक वहां पर मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है वही ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए उन्होंने सभी विभागों को पत्राचार किया है लेकिन विभागों की लापरवाही के कारण उनकी वर्षाे पुरानी मांग पूरी नहीं हो पाई है जिससे यहां के ग्रामीण पलायन के लिए मजबूर है वहीं गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मतदान स्थल के निकट आकर जोरदार नारेबाजी के बीच मतदान करने का विरोध किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरदेव भट्ट ने कहा कि 2003 से ग्रामीण मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसमें एक पत्थर भी नहीं लग पाया है जबकि वर्ष 2018 में रोड का जीओ हो गया था लेकिन उसके बाद से हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज भी ग्रामीण मोटर मार्ग से वंचित है और यदि शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड नही ंतो वोट नहीं के साथ ग्रामीण मतदान का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसराना से मोटीधार पांच किमी सड़क व वहां से दाैंक, पटरानी, लोहारीघाट तक जोड़ने की मांग है। रोड न होने के कारण पंचायत के बीस से अधिक परिवारों ने पलायन कर लिया है अगर शीघ्र रोड नहीं बनी तो सभी पलायन कर जायेंगे उसके बाद रोड बनी तो उसका उपयोग कौन करेगा।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…