मतदाता सूची में नाम न होने से मतदाता मायूस।

मसूरी : लोकतंत्र के महापर्व पर आज सुबह 07:00 बजे से मतदान शुरू हो गया सभी राजनीतिक दालों और निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए मतदाता केंद्रों के बाहर बूथ लगाए गए जहां पर मतदाताओं को कक्षा नंबर और मतदाता सूची में अंकित नाम की पर्ची देकर अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा गया।
वहीं कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में न होने से उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ा जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली वही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला वहीं अधिकतर मतदान केदो में कम भीड़ दिखाई दी और लोगों में मतदान को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखा।

इस अवसर पर लंढौर कैंट के स्थानीय निवासी नरेश प्रताप मल्ल ने बताया कि उनका एवं उनके परिवार के सदस्यों का नाम लोकसभा मतदाता सूची में नही है, उन्होंने कहा कि वह शहर के करीब 4-5 बूथ पर देख कर आ गए हैं लेकिन कहीं भी उनका एवं उनके परिवार का नाम मतदाता सूची में नही है, नरेश मल्ल ने कहा कि कई ऐसे स्थानीय निवासी हैं जो मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से मतदान करने से वंचित रह गए हैं। जिससे साफ है कि प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर लापरवाह था।

वहीं इस मौके पर स्थानीय निवासी मनोज खरोला ने कहा कि कई लोग बिना मतदान किया वापस जा रहे हैं क्योंकि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है इससे उनमें काफी निराशा है।
सरस्वती प्रसाद ने बताया कि पिछले 35 सालों से मसूरी में रह रहे हैं और हर बार मतदान करते हैं लेकिन इस बार उनका नाम मतदाता सूची से गायब है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

13 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

14 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago