मसूरी : प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों व जनहित की नीतियों से उत्तराखंड की पांचो लोक सभा सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। वहीं टिहरी लोकसभा सीट पिछली जीत से अधिक मतों से जीतेंगे।
मालरोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मत प्रतिशत कम होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कह कि छुट्टी होने के कारण कम संख्या में लोग मतदान करने के लिए आए लेकिन उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को अधिक संख्या में लोगों ने वोट दिया है और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में मतदान का बहिष्कार करने पर कहा कि सड़क बनाने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, वन विभाग की एनओसी बड़ी मुश्किल में मिलती है जिसका उदाहरण चामासारी मार्ग है जिसे स्वीकृति मिलने में 25 साल लग गये। लेकिन लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और जिन लोगों में मतदान नहीं किया उन्होंने ने लोकतंत्र का अपमान किया है, देश के संविधान का अपमान किया है। उन्हें वोट देकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं का भारी समर्थन मिला है, युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया व कहा कि नरेंद्र मोदी ही युवाओं का भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि चार सौ प्लस के नारे को धरातल पर लाने के लिए उत्तराखंड ने अपना योगदान दिया है। हरिद्वार सीट पर अच्छा मतदान हुआ जिससे त्रिवेंद्र रावत की जीत पक्की हो गई वहीं पौड़ी सीट पर अनिल बलूनी जीतेंगे, उनको बाहरी कहना गलत है, वह लगातार गांव जाते हैं उन्होंने ही ईगास पर्व को मनाने का आहवान किया था तो वह बाहरी कैसे हो गये। कांग्रेस के पास मुददे नहीं है इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रही है। उत्तराखंड ने नकल विरोधी कानून पास किया, लैड जेहाद पर कड़ी कार्रवाई की, यूसीसी देश में लागू करने वाला पहला प्रदेश उत्तराखंड है, धर्मानातंरण कानून पास करने वाला उत्तराखड देश का पहला राज्य है ऐसे अनेक ऐतिहासिक फैसले प्रदेश सरकार ने लिए है। जनता ने मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मदनमोहन शर्मा, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, अभिलाष, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजेश कुमार नाम का शख्स 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद…
सड़क मार्गों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही टेंडर के जरिए सर्वे करने…
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…