देहरादून : देहरादून के सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर धन्यवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कई बार भावुक भी हुए। कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट सहित मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष थापा ने किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिसने देश के मान और सम्मान विश्व में बढ़ाने का काम किया है। मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, बीर सिंह चौहान सहित सभी पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-२ एवं बूथ एजेंट उपस्थित रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…