रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : आगामी चारधाम यात्रा के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों मे जुटी है, यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु शनिवार को क्षेत्राधिकारी बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा थाना बड़कोट मे स्थानीय व्यापार मण्डल, बड़कोट टैक्सी यूनियन तथा बस संचालको के साथ मीटिंग कि गई जिसमें आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात से संबंधित उचित दिशानिर्देश दिए गए। समस्त होटल/ढाबा स्वामियों को अपने-अपने होटल में सामान की रेट लिस्ट चस्पा करने हेतु बताया गया। होटल-ढाबों में किसी भी दशा में शराब नहीं परोसने की हिदायत दी गयी।
बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक रणवीर सिंह चौहान, यातायात उप निरीक्षक वीरेंद्र पवार, राजाराम जगूड़ी,अतोल रावत, धनवीर रावत, सोहन गैरोला, प्रदीप असवाल, सुनील मनवाल,बुद्धि राणा,महिदेव बिष्ट, प्रवीन कुमार,कैलाश बधानी आदि मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…