रिपोर्ट – विनय उनियाल
रुद्रप्रयाग : भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बुद्धवार 8 मई को प्रात: 8.45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान हुई।
बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा कल मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी।
उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।
आज फाटा से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है। पंचमुखी डोली के गौरीकुंड प्रस्थान के समय विष्णु प्रसाद कुर्मांचली, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, सहित कई मौजूद रहे।
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…
राजेश कुमार नाम का शख्स 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद…
सड़क मार्गों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही टेंडर के जरिए सर्वे करने…
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…