प्रदेश में लगातार आग से झुलसते जंगलों को बचाने में वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बावजूद आग की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 43 नई घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 62 हेक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है।
कुल 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
फायर सीजन में अब तक कुल 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। उत्तराखंड में जंगलों के झुलसने का सिलसिला जारी है। वन विभाग सेना के सहयोग से लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। शरारती तत्व भी वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 315 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। जिनमें 267 मुकदमे अज्ञात और 48 मुकदमे ज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कराए गए हैं। साथ ही अब तक कुल 52 व्यक्तियों को जंगल में आग लगाने पर गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।
प्रदेश में अब तक जंगल की आग की स्थिति
क्षेत्र, घटना, प्रभावित क्षेत्र
गढ़वाल क्षेत्र, 314, 362
कुमाऊं क्षेत्र, 427, 575
वन्यजीव आरक्षित, 63, 74
कुल, 804, 1011
मानव घायल, 04
(प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में है।)
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…