इंटरनेट मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो प्रसारित कर समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में देहरादून की शहर कोतवाली में अर्बन पहाड़ी पेज संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अर्बन पहाड़ी नाम के पेज से यह वीडियो प्रसारित किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच कर कारवाई के निर्देश
बुधवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भ्रामक तथ्यों पर आधारित वीडियो प्रसारित होने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने संज्ञान लिया। इस पर उन्होंने साइबर सेल व सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल को अलर्ट करते हुए जांच कर कारवाई के निर्देश दिए। यह कूटरचित वीडियो अर्बन पहाड़ी नाम के एक्स हैंडल पर प्रसारित किया जा रहा था। प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल ने शहर कोतवाली में इस मामले की तहरीर दी।
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…
राजेश कुमार नाम का शख्स 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद…
सड़क मार्गों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही टेंडर के जरिए सर्वे करने…
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…