एक कनेक्शन के लिए चक्कर कटवाने वाले BSNL ने Illegal Telephone Exchange को जारी कर दिए 500 नंबर

दून में चल रहे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के मामले में बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। जो निगम आम आदमी को एक कनेक्शन देने के लिए कई चक्कर कटवाता है, उसने ‘हवा’ में चल रही कंपनी को 500 नंबर कैसे जारी कर दिए। एसटीएफ की ओर से मामले का पर्दाफाश करने के बाद अब भारी संख्या में नंबर जारी करने वाले बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। एसटीएफ की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपित अनुराग गुप्ता ने जिस स्पेक्ट्रम इंफो वेब सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एमएम टावर के नाम से कंपनी बनाई वह केवल आनलाइन ही चल रही थी।

आरोपित ने बीएसएनएल से 500 नंबर भी ले लिए
जमीनी स्तर पर कंपनी थी ही नहीं और आरोपित ने इसी कंपनी को दर्शाकर बीएसएनएल से प्राइमरी रेट इंटरफेस (पीआरआइ) लाइन विदेश से आने वाली काल को दूसरे व्यक्ति तक स्थानांतरण करने के लिए लिया था। यहां पर अधिकारियों ने इस बात का भी सत्यापन नहीं किया कि जिस कंपनी के नाम पर पीआरआइ लाइन जारी की जा रही है, वास्तव में उसका काम क्या है। इसके बाद आरोपित ने बीएसएनएल से 500 नंबर भी ले लिए और नंबर जारी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी ने कंपनी का भौतिक सत्यापन तक नहीं किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। जांच करने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर इतनी भारी संख्या में नंबर किस तरह से जारी किए गए।

एक्सचेंज में प्रतिदिन आते थे 50 हजार काल
एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध टेलीफोन एक्सचेंज में प्रतिदिन 50 हजार काल आते थे। इसमें आरोपित प्रति काल छह रुपये वसूल करता था। इनमें अधिकतर काल देश व विदेश से प्रमोशन काल होती थीं। क्योंकि प्रमोशन काल के नियम काफी सख्त हैं, ऐसे में आरोपित अवैध तरीके से प्रमोशन काल को डायवर्ट करता था। इस तरह से आरोपित प्रतिदिन तीन लाख रुपये की कमाई कर रहा था।

दून के कालेज से किया बीकाम फिर सीए
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने दून के एक कालेज से बीकाम किया। इसके बाद वह सीए की पढ़ाई करने लगा। इस बार उसका अंतिम वर्ष है। उसे कंप्यूटर तकनीकी की पूरी जानकारी है, ऐसे में उसने सोनीपत व बिहार में काल सेंटर स्थापित करने का काम भी किया। आरोपित अवैध एक्सचेंज चलाने के साथ काल सेंटर स्थापित करने का काम भी करता था।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

12 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

13 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago