फिर नजर आई मोदी-धामी की जुगलबंदी, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें; आदि कैलास यात्रा के दौरान भी दिखी थी निकटता

उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर रैली के दौरान उनकी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जुगलबंदी चर्चा के केंद्र में रही। इस दौरान दोनों के मध्य काफी देर तक चर्चा होती रही। इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री व मोदी के मध्य बातचीत की तस्वीरें छाई रहीं। उधर, प्रधानमंत्री की सफल रैली से प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन, दोनों गदगद हैं।

उत्तराखंड सीएम और पीएम की जुगलबंदी की रहती है चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी जब भी मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी चर्चा में रहती है। प्रधानमंत्री मोदी जब सीमावर्ती गांव माणा आए थे, तब उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने माणा को अंतिम के स्थान पर प्रथम गांव कहा था। प्रधानमंत्री ने मंच पर मुख्यमंत्री की इस बात पर मुहर लगाई और फिर माणा देश के प्रथम गांव के रूप में जाना जाने लगा। इसी तरह की निकटता प्रधानमंत्री की आदि कैलास यात्रा के दौरान भी दिखी थी। प्रधानमंत्री के आने के बाद इस स्थल से विश्व परिचित हुआ।

पीएम से मिलकर करते हैं लंबी चर्चा
साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर आदि कैलास के लिए हेली दर्शन सेवा प्रारंभ हुई है। राज्य से जुड़े विषयों पर दिल्ली में प्रधानमंत्री से होने वाली मुलाकात में भी लंबी चर्चा होती आई है, जिसका लाभ राज्य को मिला है। मंगलवार को रुद्रपुर में हुई रैली में भी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री काफी देर तक चर्चा करते रहे। इसकी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। उधर, प्रधानमंत्री की रैली में उमड़े जनसैलाब से प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन गदगद हैं।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

12 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

14 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

14 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

14 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago