कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दो अप्रैल को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से पूछताछ नहीं करेगा। ईडी के सहायक निदेशक अभय कुमार ने हरक सिंह को भेजे ई मेल में आज की पूछताछ को मुल्तवी करने की बात कही है। मेल में कहा गया है कि कुछ अन्य कार्य की अधिकता की वजह से पूछताछ नहीं हो पाएगी। गौरतलब है कि ईडी ने कांग्रेस नेता हरक सिंह को भेजे समन में 2 अप्रैल को दून स्थित ईडी कार्यालय बुलाया था। आज पूछताछ नहीं करने के पीछे पीएम मोदी की रुद्रपुर में हो रही चुनावी रैली को भी प्रमुख वजह बताया जा रहा है। दोबारा उन्हें कब बुलाया जाएगा इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इससे पूर्व ईडी का शिकंजा कसने पर कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा व अनुकृति गुसाईं पार्टी छोड़ चुकी हैं। लेकिन अभी कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हुई ।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…