लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को अलविदा कहने वाले पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं ने अग्रवाल का भाजपा में स्वागत किया। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा। रविवार को वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिनेश अग्रवाल की गिनती कांग्रेस की विचारधारा से गहरे जुड़े नेताओं में होती रही है। वह तीन बार विधायक तो रहे ही, कांग्रेस की एनडी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। गत दिन पार्टी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें भी स्थान दिया गया। यह सूची जारी होने के एक दिन बाद ही दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
महेंद्र भट्ट ने विपक्ष के बयानों पर किया पलटवार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्ष के उन बयानों पर पलटवार किया है, जिनमें दागियों को भाजपा में शामिल कराने की बात कही गई है। भट्ट ने कहा कि भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस समेत विपक्ष को अपने साथी दागी नजर आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कोई दागी है या नहीं, इसका निर्णय न्यायालय करता है, भाजपा तो सभी को संस्कारवान व विचारवान बनाती है। भट्ट ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह भी कहा कि अग्निवीर भर्ती के मामले में भी कांग्रेस भ्रम फैलाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अग्निवीर भर्ती को लेकर राज्य के युवाओं में उत्साह है, जो भर्ती रैलियों में नजर आता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि जैसे-जैसे योजना आगे बढ़ेगी, इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि जहां तक प्रश्न कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस योजना को वापस लेने के वादे का है तो यह कभी संभव नहीं है, क्योंकि कांग्रेस दूर-दूर तक सत्ता में नहीं आने वाली। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल गारंटियों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि गारंटी केवल मोदी की है।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…