उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, शाम को हल्की हवा चलने से उमस से राहत है। दून में भी सुबह से ही चटख धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदेशभर में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। पारे के साथ तपिश और उमस मैदानी इलाकों में बेहाल करने लगी है। हालांकि, अभी सुबह-शाम मौसम सुहावना है।
अगले तीन दिन मौसम बना रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। हालांकि, 11 अप्रैल को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार और ओलावृष्टि की आशंका है।
बसंत विहार थाने में तीसरी FIR दर्ज होने के बाद तीनों मुकदमों में नामजद आरोपियों…
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह…
इंजीनियर जेनरेटर रूम में निरीक्षण करने गए थे, बिजली नहीं होने के कारण वहीं सो…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं हरियाणवी…
देहरादून का मोहब्बेवाला क्षेत्र हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है. हादसों को रोकने के…
हरिद्वार की आम जनता की सहूलियत के लिए शहर में एसी वाली सिटी बसें दौड़ने…