जनता के लिए लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान का दौर सोमवार से शुरू हो गया है। हालांकि, आठ अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए है। मतदान टीमों ने घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जा रहा है। हल्द्वानी निवासी 87 वर्षीय बीसी पंत ने पोस्टल से बैलेट डालने के बाद सभी से अपील करते कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में हिस्सा लें। नैनीताल जिले की कालाढूंगी, रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल और नैनीताल विधानसभा में 1076 बुजुर्ग जो कि 85 साल से अधिक उम्र के हैं। और 480 दिव्यांग मतदाताओं ने पूर्व मेें 12 डी फार्म भर मांग की थी कि उन्हें घर बैठे मतदान करने का अधिकार मिले। आठ से दस अप्रैल तक पहले और 11 से 13 अप्र्रैल तक दूसरे चरण में इनका वोट डलवाया जाना है। सोमवार को हल्द्वानी विधानसभा की टीम ने इन चिन्हित वोटरों के घर जाकर वोट डलवाना शुरू भी करवा दिया।
चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने राज्य…
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने फाइव-स्टार होटलों और रिसॉर्ट मालिकों से…
चमोली में तमक नाले में आया भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा, मलारी से आगे आवाजाही…
क्रिकेटर ऋषभ पंत पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पाली में घर बना सकते हैं. क्योंकि ऋषभ पंत…
क्रिकेटर ऋषभ पंत पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पाली में घर बना सकते हैं. क्योंकि ऋषभ पंत…
बारिश के अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.…