आज से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सभी तैयारियां पूरी; ये हैं धामों के कपाट खुलने की तिथि

उत्तराखंड के चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। सोमवार सुबह सात बजे से वेबसाइट, एप, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के माध्यम से तीर्थयात्री पंजीकरण करा सकेंगे।

यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था नहीं
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित किया जाएगा। जहां से सुबह सात बजे से रात दस बजे तक रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस वर्ष किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। हालांकि इन्हें शुरू करने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चार धाम के कपाट खुलने की तिथि : धाम, तिथि केदारनाथ – 10 मईयमुनोत्री – 10 मईगंगोत्री – 10 मई बदरीनाथ – 12 मई

इन माध्यमों से होगा रजिस्ट्रेशन
अगर कोई व्यक्ति चारधाम की यात्रा पर जाना चाहता है तो उसको सबसे पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, समृद्ध विरासत के आगे नतमस्तक हुए लोग

पौड़ी खिर्सू में कठबद्दी मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. मेले में दूर दूर से…

11 hours ago

हरिद्वार चीला रेंज में सैलानियों को दिखा हाथियों का झुंड, नजदीकी से किया दीदार

हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है. यहां सैलानी…

1 day ago