उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इसके बाद गुरुवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
दून में चटख धूप खिली
मंगलवार को सुबह से दून में चटख धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान फिर चढ़ गया और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि, शाम को आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और रात को मध्यम हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दून में आज आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की धूप खिल सकती है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते चटख धूप खिली रह सकती है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 34.7, 19.2
ऊधम सिंह नगर, 35.5, 18.0
मुक्तेश्वर, 23.6, 11.0
नई टिहरी, 24.8, 11.9
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…