CBI ने एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा, सीपीडब्ल्यूडी के एई के घर से 20 लाख नकद बरामद; ठेकेदार से मांगे थे पैसे

निर्माण कार्य में आपत्ति न लगाने की एवज में ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे देहरादून में तैनात केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) सहायक अभियंता (एई) संदीप कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीपीडब्लूडी की ओर से दून के सीमाद्वार स्थित आइटीबीपी में कराए जा रहे आवासीय कालोनी के निर्माण कार्य में आरोपित संदीप कुमार बार-बार आपत्ति लगाकर ठेकेदार को परेशान कर रहा था। आपत्ति न लगाने की एवज में आरोपित ने साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत ठेकेदार से मांगी थी, जिसका एडवांस मंगलवार शाम दिया जा रहा था।

सीबीआइ ने विकासनगर में आरोपित को दबोचा
सीबीआइ ने आरोपित को उसके विकासनगर देहरादून स्थित आवास से दबोचा। आवास की तलाशी में सीबीआइ को 20.49 लाख रुपये नकद भी मिले। देहरादून के धर्मपुर निवासी ठेकेदार दीपक कुमार शर्मा ने 15 अप्रैल को सीबीआइ के पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में शिकायत दी थी। दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मैसर्स अनिल दत्त शर्मा नाम से फर्म है और उनकी फर्म सीपीडब्ल्यूडी में क्लास-एक में पंजीकृत है। फर्म में उनका पुत्र वरुण वत्स, भतीजा राहुल वत्स और बड़े भाई अनिल दत्त शर्मा भी साझीदार हैं।
वर्तमान में उनकी फर्म की ओर से सीमाद्वार में आइटीबीपी के लिए आवासीय कालोनी का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका ठेका सीपीडब्लूडी से मिला हुआ है। निर्माण कार्य की निगरानी सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संदीप कुमार कर रहे हैं।

निर्माण कार्य में अडंगा से हो रहा था वित्तीय नुकसान
शिकायत में आरोप था कि संदीप कुमार जानबूझकर बार-बार निर्माण कार्यों में आपत्ति लगा रहे हैं, जिससे उन्हें वित्तीय नुकसान हो रहा है। जब इस संबंध में संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपित ने रिश्वत की मांग फोन काल पर की, जिसकी रिकार्डिंग शिकायतकर्ता ने कर ली।
शिकायत पर सीबीआइ ने प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार शाम आरोपित को एडवांस के एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सहायक अभियंता के विरुद्ध सीबीआइ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है, बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago