विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ा था। अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अनुकृति पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लैंसडौन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…