गढ़वाल व अल्मोड़ा सीट पर महिलाएं बनेंगी भाग्यविधाता, इनका रुख तय करेगा हार-जीत

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान का अंतिम आंकड़ा आ गया है। यहां की पांच सीटों पर कुल 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। विशेष यह कि यहां गढ़वाल व अल्मोड़ा संसदीय सीट पर महिला मतदाता प्रत्याशियों का भाग्यविधाता बनेंगी, क्योंकि इन दोनों ही सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया। प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कुल 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से लगभग साढ़े चार प्रतिशत कम है। कम मतदान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यद्यपि गढ़वाल व अल्मोड़ा ऐसी दो संसदीय सीट रही हैं, जहां महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया है। गढ़वाल संसदीय सीट पर कुल 52.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 7,17834 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इनमें 3,79833 महिला, 3,37993 पुरुष व आठ थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यानी इस सीट पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया। ऐसे में यहां महिलाओं का मत निर्णायक साबित होगा।
इसी प्रकार अल्मोड़ा संसदीय सीट पर 48.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 6,53896 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 3,48378 महिला, 3,05516 पुरुष व दो थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यानी इस सीट पर भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। यहां भी महिला मतदाताओं का रुख हार-जीत तय करेगा।

 

 

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

21 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

21 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

3 days ago