दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार की दोपहर देहरादून पहुंचेंगीं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे ऋषिकेश जाएंगी। वहां से शाम साढ़े चार बजे अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगी। इसके बाद वह देर शाम स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भाग लेंगी और वहां से हेलीकाप्टर से देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड आएंगी।
हेलीपैड से वह सीधे राजभवन जाएंगी व रात्रि विश्राम वहीं करेंगी। बुधवार की सुबह राष्ट्रपति राजभवन से सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में केंद्रीय वन अधिकारियों के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी। इसके बाद वह जौलीग्रांट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए वापसी करेंगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी व हरिद्वार के जिला व पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…