ऋषिकेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने 3:00 बजे के बाद गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि पर रोक लगा दी है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज अखिल भारतीय और विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। यहां से वह परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होने जाएंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
राष्ट्रपति के सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद
मंगलवार की शाम 3:00 से गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। राष्ट्रपति के सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने गंगा में होने वाली राफ्टिंग की गतिविधि पर भी साइन 3:00 बजे के बाद रोक लगा दी है।
प्रमुख केंद्र तीन बजे के बाद राफ्टिंग संबधित गतिविधियों के लिए रहेंगे बंद
उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जिसमें उन्होंने राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, व्यासी, तथा कौड़ीयाला आदि क्षेत्र में 3:00 बजे के बाद किसी भी तरह की राफ्टिंग संबंधी गतिविधि को प्रतिबंधित किया है। गंगा में राफ्टिंग के लिए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गतिविधियों के संचालन का प्रावधान है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…