उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से फौरी राहत मिली है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बादल मंडराने के साथ वर्षा हुई। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से गर्मी से निजात मिली। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। निचले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर मुख्यत: मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है। मंगलवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर में बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बौछारें पड़ने की भी सूचना है। जिसके बाद दून में गर्मी से फौरी राहत मिली। शाम तक मध्यम हवाएं चलती रहीं। हालांकि, प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप ने बेहाल किया। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन तापमान सामान्य बना रह सकता है। जिसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 34.0, 18.9
ऊधमसिंह नगर, 36.6, 16.4
मुक्तेश्वर, 23.6, 10.1
नई टिहरी, 23.8, 11.1
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…