इस बार बदरीनाथ के लिए भी हेली सेवा, भक्‍त यहां से कर सकेंगे टिकट बुक

प्रदेश में चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा संचालित की जा रही है। यह सेवा गौचर से बदरीनाथ के बीच तीन घंटे के लिए संचालित की जाएगी। पहली बार संचालित की जा रही इस सेवा के टिकट गौचर में ही हेलीपैड पर काउंटर से बेचे जाएंगे। जल्द ही इसकी तिथि घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश में हर वर्ष केदारनाथ धाम व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है। केदारनाथ धाम की हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू की जा चुकी है। हेली सेवाओं को लेकर यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून तक की हेली सेवा के टिकट बुक किए जा चुके हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) इस वर्ष बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इस हेली सेवा का संचालन वही कंपनी करेगी, जो हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा संचालित करती है।

गौचर से बदरीनाथ के बीच संचालित होगी सेवा
दरअसल, हेमकुंड हेली सेवा के दौरान बीच का थोड़ा समय ऐसा आता है जब इस जगह हेलीकाप्टर हेलीपैड पर ही रहता है। यह अवधि लगभग तीन घंटे की होती है। यूकाडा इसी अवधि में इस हेलीकाप्टर को गौचर से बदरीनाथ के बीच संचालित करने की योजना बना रहा है। इस वर्ष यदि यह हेली सेवा सफलतापूर्वक संचालित होती है तो फिर अगले वर्ष से इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। सीईओ यूकाडा सी रविशंकर का कहना है कि इस वर्ष परीक्षण के तौर पर इस हवाई सेवा को शुरू किया जा रहा है। इसी कारण इसके टिकट भी गौचर में ही काउंटर से दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी तिथि व किराया घोषित कर दिया जाएगा।

 

 

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

20 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

20 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

3 days ago