प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण मंगलवार से प्रारंभ हुआ। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई है। पंजीकृत विद्यार्थियों की काउंसिलिंग एक जून से 20 जून तक चलेगी। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) के निर्देशों के अनुसार एआइ एवं क्लाउड आधारित प्रौद्योगिकी के साथ समर्थ पोर्टल के माध्यम से मंगलवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रारंभ किए।
पंजीकरण लिंक
शासन ने नए शैक्षिक सत्र को नियमित करने और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण लिंक http://ukadmission.samarth.ac.in है।
राज्य समर्थ नोडल अधिकारी डा शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रवेशार्थियों को अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आइडी के माध्यम से ही पंजीकरण करना होगा और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखना होगा। ईमेल के माध्यम से छात्रों का शैक्षणिक अकाउंट ओपन किया जाएगा। इसके माध्यम से वे परीक्षा फार्म, फीडबैक एवं डिजिटल अंकतालिका प्राप्त कर सकेंगे।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से होंगे स्नातक प्रवेश
उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि राज्य के समस्त स्नातक प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक सत्र को नियमित, गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
समर्थ पोर्टल में क्लाउड टेक्नोलाजी, एआइ एवं एनइपी माड्यूल सम्मिलित हैं, ताकि छात्रों को त्वरित समाधान प्रदान किया जा सके। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड की शासन की समर्थ वेबसाइट के माध्यम से 50 रुपये आनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण करने के उपरांत अभ्यर्थी 10 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…