पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में लगभग 27 हजार निराश्रित गोवंश है। उसे आसरा देने के उद्देश्य से सभी जिलों में गोसदनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिलों को 17 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बुधवार को बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान उठे इस विषय के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार कठोर कानून लाएगी। दरअसल, विधायक गोपाल सिंह राणा ने कार्यस्थगन के माध्यम से यह विषय उठाया था। इसके जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि गोमाता के संरक्षण के लिए मानसिकता बदलनी होगी।
उन्होंने बताया कि अभी तक 3500 गोवंश को गोसदनों में पहुंचाया गया है। गोवंश के लिए गोसदन तेजी से बनें, इसके निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गोसदनों के निर्माण में विधायकों को अपनी विधायक निधि से भी सहयोग करना चाहिए। वन मंत्री को सुनने के बाद पीठ ने कार्यस्थगन की सूचना को अग्राह्य कर दिया।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…