उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। गुरुवार इस वर्ष का अब तक का सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, प्रदेश में आज से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय बने रहने की आशंका है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है।
इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन
गुरुवार को प्रदेशभर में चटख धूप खिलने के साथ ही पारे में भारी उछाल आया। देहरादून में इस वर्ष अब तक पहली बार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में दिन में पारा चढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम है। जिससे अभी सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम विभाग ने तापमान में और इजाफा होने की आशंका जताई है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…