उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए जानी मानी हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। अब प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम उत्तराखंड पहुंचे हैं। गुरुवार को सोनू निगम देवभूमि पहुंचे और फिर क्या था उनको देखने के लिए प्रशंसकों की लाइन लग गई। मुंबई से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। वह जब एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया। प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया।
प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के बाद सोनू निगम कार से देहरादून के लिए रवाना हो गए। बता दें कि प्रसिद्ध गायक सोनू निगम हिंदी के अलावा कन्नड़, ओड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी आदि भाषा में भी गाना गा चुके है। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी वह काम किया है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-धंसाव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. हाईवे पर…
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय, श्रीनगर में अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) सेवा का शुभारंभ…
हरिद्वार में मानसून सीजन में बिलों से बाहर निकले सांपों को वन विभाग की क्यूआरटी…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को…
आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा को लेकर क्या नियम हैं और सबसे पहले किसने कांवड़…
उत्तराखंड के फेमस मंदिरों में देश विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.…