एक दिन पहले कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मनीष खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस टिकट के दावेदार माने जा रहे थे।
मीडिया पर किया था पोस्ट
इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।
कांग्रेस नेताओं से नहीं की थी बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उन्होंने मनीष से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि मनीष के पार्टी से जाने के पीछे कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक दबाव हो सकता है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा था कि जब भी कोई बड़ा नेता पार्टी से जाता है तो झटका लगना स्वाभाविक है।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…