मोदी की गारंटी: लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने का प्लान-बी, उत्तराखंड में इस रणनीति के तहत जनता से जुड़ेगी भाजपा

दून में भाजपा की ओर से मोदी की गारंटी संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत संकल्प पत्र बांटकर आमजन से सुझाव लिया जाएगा। कैंट विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की ओर से भी अभियान को समर्थन दिया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
रविवार को यमुना कालोनी स्थित आफिसर्स क्लब में भाजपा की ओर से संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक लच्छू गुप्ता और सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के प्रदेश संयोजक रमेश रमोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से लिखित व मौखिक में सुझाव प्राप्त किए गए।

ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी संकल्प पत्र अभियान लांच किया गया है, जिसके तहत पार्टी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए देशभर के एक करोड़ से अधिक व्यक्तियों के सुझावों आमंत्रित किए गए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक हरीश नौटियाल और राजेश्वर पैन्यूली, मधु जैन, राजकुमार तिवारी, जोत सिंह बिष्ट, सचिन गुप्ता, मनोहर कुमार मिश्रा, जीएस नेगी, रामलाल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी…

12 hours ago

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ.तन्वी…

12 hours ago

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का…

13 hours ago

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया,…

1 day ago