महिला अपराध पर रोक लगाने सड़क पर उतरीं 20 महिला चीता मोबाइल, शहर व देहात क्षेत्र में किया गया नियुक्त

महिलाओं से छेड़छाड़ पर रोकथाम व स्कूल, कालेजों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर महिला चीता मोबाइल टीम को सड़क पर उतारा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने 20 महिला चीता मोबाइल को शहर व देहात क्षेत्र में नियुक्त किया है। महिला चीता मोबाइल टीम महिला संबंधी अपराध की घटना होने पर तत्काल पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी।

सीएम की पहल पर की गई नियुक्ति
एसएसपी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री की पहल पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सशक्त नारी, समृद्ध नारी कार्यक्रम के तहत जिले के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोबारा महिला चीता मोबाइल नियुक्त की गई हैं। महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कर्मियों की ओर से महिला विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार गश्त पर रहते हुए ईव टीजिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

 

 

 

Spread the love
admin

Recent Posts

कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, समृद्ध विरासत के आगे नतमस्तक हुए लोग

पौड़ी खिर्सू में कठबद्दी मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. मेले में दूर दूर से…

12 hours ago

हरिद्वार चीला रेंज में सैलानियों को दिखा हाथियों का झुंड, नजदीकी से किया दीदार

हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है. यहां सैलानी…

2 days ago