उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं। दून में चटख धूप तपिश बढ़ाने लगी है।
जारी रही बादलों की आंख-मिचौली
बीते बुधवार को बादलों की आंख-मिचौली होती रही, लेकिन कहीं भी वर्षा नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार को आसमान साफ हो गया और सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में इजाफा हुआ और 24 घंटे के भीतर अधिकतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है।
शुष्क बना रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह-शाम ठंड कम होने के साथ ही दिन में गर्मी बढ़ सकती है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…