शहर से सटे पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच रात की नमाज के बाद संघर्ष हो गया दोनों तरफ से लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शव को कब्जे में लिया है। रुड़की गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम का गांव के दूसरे पक्ष के साथ शनिवार को एक प्लाट में खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। रविवार की रात नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
इस दौरान जमकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। जिसमें चाकू लगने से सद्दाम (23) समेत तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। सिविल अस्पताल में चिकित्सक ने सद्दाम को मरत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…