मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को होली के रंगों में सराबोर रहे। सुबह मुख्यमंत्री आवास पर होली मिलन कार्यक्रम के बाद शाम को उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टीजनों संग होली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल भी लगाया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रंगों-उमंगों का त्योहार होली सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, उन्नति व उल्लास का संचार हो, यही उनकी कामना है। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होली के दौरान नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से जुटने का आह्वान भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर व खजान दास समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएम योगी और राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। यह त्योहार आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखंडता को और मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर हम आपसी मतभेदों और कटुता को भूलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित प्रकार से होली मनाएं।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…