गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पौड़ी, टिहरी गढ़वाल से महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह देहरादून और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हरिद्वार में नामांकन कराएंगे। टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला भी आज देहरादून में नामांकन कराएंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले आनलाइन नामांकन कर चुके हैं, आज स्वयं उपस्थित होकर नामांकन कराएंगे। नामांकन से पहले हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत हर की पैड़ी पर गंगा पूजन और दुर्गाभिषेक किया। इसके बाद भाजपा की ओम बायो कॉलेज में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में कुछ देर को शिरकत करेंगे उसके बाद नामांकन के लिए जुलूस लेकर जाएंगे।
बहुजन समाज पार्टी के नेता भी कराएंगे नामांकन
बहुजन समाज पार्टी की ओर से जानसठ के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद काजमी हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन आज करेंगे। नामांकन से पहले बसपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे और वहां से पांच कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। इसकी पुष्टि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल ने की। उन्होंने बताया कि फिलहाल नामांकन के लिए जुलूस इत्यादि निकाल कर शक्ति प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं है।
बसंत विहार थाने में तीसरी FIR दर्ज होने के बाद तीनों मुकदमों में नामजद आरोपियों…
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह…
इंजीनियर जेनरेटर रूम में निरीक्षण करने गए थे, बिजली नहीं होने के कारण वहीं सो…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं हरियाणवी…
देहरादून का मोहब्बेवाला क्षेत्र हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है. हादसों को रोकने के…
हरिद्वार की आम जनता की सहूलियत के लिए शहर में एसी वाली सिटी बसें दौड़ने…