मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी ने पानी वाले बैड से मसूरी तक रोड किनारे लगी अवैध होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पालिका क्षेत्र में जितने भी होर्डिंग लगेंगे उनकी पालिका से अनुमति और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा
नगर पालिका की टीम कोल्हूखेत के समीप पानी वाले बैंड पहुंची व वहां से होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों द्वारा अपना विरोध भी दर्ज किया गया, लेकिन पालिका द्वारा नियमों के अनुसार कार्य करने की बात कही गई है। वहीं नगर पालिका प्रशासक द्वारा निर्देशित किया गया है कि शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाया जाए और पालिका में निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा केवल 31 लोगों को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है इसके अलावा जहां पर भी अवैध रूप से होर्डिंग लगाई गई है उन्हें पालिका द्वारा हटा दिया जाएगा।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…